UP Police Admit Card 2024 : यूपी पुलिस एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करे डाउनलोड [लाइव लिंक]

UP Police Admit Card Download 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को होने वाला है जिसके तहत करीब 60,244 पदों में भर्ती ली जानी है। जिन कैंडिडेट ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड यूपी पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

UP Police Constable Admit Card Download करने की प्रकिया आज हम आपको बताएंगे तो अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के कैंडिडेट हैं और आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस नहीं पता है तो स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानने के लिए हमारे साथ आखिर तक बने रहें

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर UP Police Constable Exam 2024 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

UP Police Constable Exam 2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन यूपी पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 और 18 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होने वाली है। आज 13 फरवरी 2024 को यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 भी जारी कर दिए गए हैं जिसे प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के माध्यम से 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती की जाने वाली है। इससे पहले यूपीपीआरपीबी के द्वारा परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप भी 10 फरवरी को जारी कर दी गई थी और भर्ती के लिए 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन भरवा गए थे। यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम देने वाले कैंडिडेट uppbpb.gov.in से अब आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए UP Police Admit Card डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले हैं तो आपको एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी जिसे आप नीचे दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं –

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी पुलिस प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को ओपन करना होगा।
  • इस साइट के होम पेज में आपको एडमिट कार्ड का लिंक देखने को मिलेगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद नीचे दिए गए “सबमिट” के बटन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा, जहां आप उसमें उल्लेखित संपूर्ण विवरण देख सकेंगे।
  • यहां पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। जहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके आप उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 में कौन से विवरण होते हैं?

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए जरूरी है इसके बिना आप परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इस एडमिट कार्ड में आपको कई सारे विवरण जैसे कि नाम, शिफ्ट, अपनी फोटो आदि देखने को मिलेगी जिसे डाउनलोड करते समय आपको चेक करना होगा।

अगर आपको किसी विवरण में कोई गलती मिलती है तो उसकी सूचना आपको अधिकारियों को देनी होगी और उसे संशोधित करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको निम्नलिखित जानकारी की जांच अच्छी तरह से करनी होगी –

  • नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा का समय
  • शिफ्ट टाइमिंग
  • हस्ताक्षर
  • फोटो

Note: यदि आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो आप सहायता के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।

Security Guard Recruitment 2024

Education Department Teacher Recruitment 2024

Leave a Comment

x